फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई; ले गई थाने

Fri, 08 May 2026 05:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लालपुर थाने लाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने और औपचारिक कार्रवाई के बाद साझा की जाएगी।
विज्ञापन
मौजूद एंटी करप्शन की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बिजली कनेक्शन को पीडी (स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट) करने के नाम पर शुक्रवार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बिजली निगम के क्लर्क सौरभ जैन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने के बाद क्लर्क को लालपुर-पांडेयपुर थाने ले जाया गया जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कासिफ शय्यार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम, मढ़ौली कार्यालय में तैनात क्लर्क सौरभ जैन काम कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। 

विज्ञापन

आरोप है कि उसने बिजली कनेक्शन पीडी करने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर पीडी कनेक्शन रोक दिया और शिकायतकर्ता को कई बार कार्यालय के चक्कर लगवाए।

पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि योजना के तहत जैसे ही आरोपी कर्मचारी को  30 हजार रुपये रिश्वत दिए गए वैसे ही टीम ने उसे पकड़ लिया। 

हिरासत में लेने के बाद आरोपी को थाना लालपुर-पांडेयपुर लाया गया जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इससे पहले भी बिजली निगम के जेई और संविदा कर्मी घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें