फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानत में खयानत का केस: कारखाने से 752 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 29 Sep 2022 10:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर निवासी पियूष जैन का सराफा मंडी ठठेरी बाजार में सोने की चेन बनाने का कारखाना है। नई दिल्ली निवासी एक कर्मचारी कारखाने से 752 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सराफा मंडी ठठेरी बाजार से 752 ग्राम सोना लेकर फरार कर्मचारी के खिलाफ चौक पुलिस ने गुरुवार को अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। महमूरगंज स्थित बिरदोपुर निवासी पियूष जैन के अनुसार उनका ठठेरी बाजार स्थित सुग्गा गली में सोने की चेन बनाने का कारखाना है।

विज्ञापन


कारखाने में नई दिल्ली के शाहदरा स्थित बाबरपुर निवासी अनिल कुमार काम करता था। 26 सितंबर को अनिल को 752 ग्राम सोना दिया गया था। कारखाना नहीं पहुंचकर वह गायब हो गया। मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद चौक थाने में तहरीर दी। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। 

शराब की दुकान से महंगी बोतलें और नकदी चोरी
वाराणसी के शिवदासपुर-लहरतारा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को बुधवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। दीवार काटकर अंदर घुसे चोर महंगी शराब की बोतलें, एक लाख नकदी और सीसी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। गुरुवार को एडीसीपी वरुणा, कैंट एसीपी और मंडुवाडीह पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन

घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शिवदासपुर रोड पर अनुराधा सिंह के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। रात में सेल्समैन दुकान बंद करके घर गया। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के दक्षिणी दीवार में चोरों ने सेंधमारी की थी। दुकान के अंदर से महंगी शराब की बोतलें, एक लाख नकदी और अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना दुकान मालिक अनुराधा सिंह और उनके देवर अविनाश प्रताप सिंह को दी गई।

पीड़ित अविनाश प्रताप सिंह की सूचना पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह भी पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलवाया। एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, कैंट एसीपी मनीष शांडिल्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

जब एडीसीपी ने मोची से पूछा, कितना कमा लेते हो...

शिवदासपुर लहरतारा मार्ग पर शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का मौका मुआयना करने गए एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह एक मोची को देख उसकी दुकान पर पहुंच गए। बुजुर्ग मोची से प्रबल प्रताप सिंह ने पूछा बाबा एक दिन में कितना कमा लेते हो, बावर्दी पुलिस कर्मियों को देख बुजुर्ग सहम गया। चेहरे पर मायूसी भरे लहजे में मोची ने कहा कि साहब खर्चा निकल जाता है कभी नहीं भी निकलता है।
विज्ञापन

इस पर एडीसीपी ने तुरंत मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि बुजुर्ग की दुकान ऐसी जगह पर लगवाई जाए, जहां इनकी आमदनी हो सके और परिवार का गुजर बसर कर सके। वृद्ध मोची राम कैलाश राम ने बताया कि मुझे कोई औलाद नहीं है। अपनी बूढ़ी पत्नी के साथ शिवदासपुर क्षेत्र के ब्लॉक के समीप रहकर जीवनयापन करता हूं। आज ई साहब क बात सुन के दिल खुश हो गईल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें