फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
समूह स​खियों की बैठक में जानकारी देती ब्लॉक मिशन प्रबंधक रीना देवी।-संवाद।
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बैंक सखी, विद्युत सखी, समूह सखियों तथा एफएलसीआरपी की मासिक बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी ने संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ बबिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने के लिए समूहों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बीडीओ ने कहा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
एडीओ पीआरडी महेंद्र कुमार पटेल ने समूहों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने पर महिलाओं को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, साड़ी बुनाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन और डेयरी उद्योग जैसे कार्य कर सकती हैं। बैठक में बीएम रीना देवी, अजीत बिंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें