जौनपुर जिले में शुक्रवार को 11 और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात आई रिपोर्ट में एक 14 साल की किशोरी भी शामिल है। सभी के सैंपल 25 मई को लिए गए थे। जिले में अब कोरोना के कुल केस की संख्या 169 हो गयी है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है। 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों में सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर गांव के पिता (59) और पुत्र (25) हैं। इनके अलावा सुइथाकला ब्लॉक के अरहनपुर, मड़ियाहूं के भदुआ शीतलगंज, केराकत के पवनी सोहनी, करंजाकला के चंद्रपुर, बक्शा के बीवीपुर, सोंधी ब्लॉक के पोरई खुर्द, डोभी ब्लॉक के सिधौना, बलुआ चंदवक और धर्मापुर ब्लॉक के गौराबादशाहपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
सभी मुंबई और गुजरात से अलग-अलग तिथियों में आए हैं। इन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 118 लोगों की रिपोर्ट सभी निगेटिव पाए गए थे। 11 नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के कुल मामले 169 हो गए हैं।