सोनभद्र जिले के बसौली गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मां- बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब छह बजे मां और बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।