बैठक की अध्यक्षता कर रहे माया शंकर तिवारी ने कहा कि काशी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की शाम जिस तरह एसडीओ अमित श्रीवास्तव के साथ उनके कार्यालय में भाजपा नेताओं के द्वारा मारपीट की गई, इसे लेकर विद्युत कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यदि जिला प्रशासन के द्वारा विद्युत कर्मचारियों को कार्य करने के लिए सुरक्षित माहौल नहीं दिया गया तो विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव, सुनील यादव, एके श्रीवास्तव, जिउत लाल, केदार तिवारी, सर्वेश शुक्ला, एके सिंह, ओपी भारद्वाज समेत अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल थें।
हाथ पर हाथ रख बैठी है पुलिस
काशी विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ अमित श्रीवास्तव और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई कार्यवाही नहीं की। सोमवार की रात आदमपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया था। मंगलवार को जब इस मामले में आदमपुर इस्पेक्टर से बात गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
वहीं भाजपा पार्षद रोहित जायसवाल का कहना है कि उन्होंने आदमपुर थाने में एसडीओ अमित श्रीवास्तव समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात बिजली कर्मियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने भी सोमवार की रात पार्षद रोहित जयसवाल और विजय सोनकर समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।