फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाब क्षेत्र के मोकलपुर में बनेगा बिजली उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। गंगा नदी से घिरे ढाब वासियों को नए पावर हाउस की सौगात मिलेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने निर्माण के लिए मंगलवार को जमीन की नापी की। इससे 50 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ढाब क्षेत्र में नया विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही मंत्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को आवश्यक औपचारिकता शीघ्र पूरी कर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। मंगलवार को मंत्री के मीडिया प्रभारी पवन चौबे के साथ विद्युत विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गांव में पहुंची और ग्राम समाज की जमीन से पंद्रह विस्वा जमीन की नापी कर निशान लगाया।
विद्युत विभाग के क्षेत्रीय एसडीओ आर के यादव ने बताया कि यहां 33/11 केवीए क्षमता के सब स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा। जिसे कैथी स्थित 132 केवीए से जाल्हूपुर के रास्ते सोता में दो बड़े पोल स्थापित कर जोड़ा जाएगा। इससेढाब क्षेत्र में उपभोक्ताओं को अच्छे वोल्टेज की बिजली मिलेगी। इससे ढाब क्षेत्र के मोकलपुर, गोबरहा, गोबर्धनपुर, रामपुर, रामचंदीपुर, टूड़ीपर, रेतापार सहित ढाब वासियों को बेहतर बिजली मिलेगी। इस मौके परन जितेंद्र सिंह जित्तू, ग्राम प्रधान अनमोल सिंह, जेई प्रिंस कुमार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, लेखपाल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें