फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टेढ़े पोल, झूलते तारों के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति; हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

Sun, 13 Apr 2025 05:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले में बिजली के खंभों की हालत काफी खराब है, खासताैर से गलियों में। यहां बिजली के तार लोगों के सिर को छू लेते हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
चांदपुर में बांस के सहारे झूलते तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए बांस बल्ली हटाकर सभी जगहों पर पोल लगाने, नंगे तार की जगह एबीसी लगाने, अच्छे ट्रांसफाॅर्मर लगाने का दावा तो बिजली विभाग करता है लेकिन हकीकत इससे अलग है।

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक कहीं टेढ़े पोल से तार दौड़ाया गया है तो कहीं नंगे तार ही नीचे तक झूलते नजर आ रहे है। अमर उजाला की पड़ताल में जिले के अलग-अलग इलाकों में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। कई जगहों पर बांस के सहारे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।

जिले में इस समय 7 लाख 37 हजार 78 उपभोक्ता हैं, जिनको निगम की ओर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बेहतर आपूर्ति के लिए हर महीने उपभोक्ताओं की ओर से समय पर बिजली का बिल भी जमा किया जाता है, इसके बाद भी समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। शहरी इलाके में सुंदरपुर चौराहे पर भी इलेक्ट्रिक पैनल का तार नीचे तक ऐसे लटक रहा है, इससे कभी भी दुघर्टना हो सकती है। सरायनंदन खोजवा में कई जगहों पर तारों का जंजाल देखने को मिल जाएगा। 
विज्ञापन


यहां कुछ जगहों पर पोल भी टेढ़े हो गए हैं। यह ऐसा इलाका है कि यहां कई बार तारों के जलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। रामनगर में तो जिस तरह से बिजली आपूर्ति की जा रही है, उसको देख हर कोई डर जाएगा। यहां सकरी गलियों में पोल घर से सटाकर लगाया गया है। साथ ही नंगे तार से ही आपूर्ति हो रही है। 

छत के ऊपर से दौड़ा दिया तार
ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी खराब है। यहां कहीं छत के ऊपर तो कहीं घर की रेलिंग से सटाकर ही तार फैलाया गया है। दूसरी ओर खेतों में से जिस तरह से तार गए हैं, यहां जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 

मिर्जामुराद में भी बिजली के तारों का मकड़जाल देखने को मिल जाएगा। यहां छतों पर से ही बिजली का तार दौड़ा दिया गया है। शिवपुर में बिना एबीसी के ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी घरों के पास ही पोल लगाए गए हैं। निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

बांस-बल्ली का ही सहारा
सिंधौरा क्षेत्र में तीन साल से कई जगहों पर बांस-बल्ली के सहारे ही आपूर्ति हो रही है। उषा देवी, चमेली देवी, नागेंद्र पांडेय आदि ने बताया कि कई बार जेई सहित अन्य अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोहता क्षेत्र में गंगापुर और रज्जीपुर फीडर से आपूर्ति क्षेत्र में लोकल फाॅल्ट की समस्या अधिक है। घमहापुर प्रधान हंसलाल साहनी ने बताया की कई बार अधिकारियों से लिखित रुप से कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इनकी भी सुनें
बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए जरूरत के हिसाब से नंगे तारों को बदलकर वहां एबीसी लगवाया जा रहा है। साथ ही बांस-बल्ली को हटवाकर पोल भी लगवाए जा रहे हैं। अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - अनिल वर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें