Varanasi News: विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की समस्या पर फोन ना उठाने और मीटर संबंधी गड़बड़ियों को समय से दूर न करने की समस्या उठाई गई।
बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में आम उपभोक्ता से लेकर उद्यमियों, बुनकरो ने बिजली की बेहतर आपूर्ति न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
इस दौरान निगम के अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की समस्या पर फोन ना उठाने और मीटर संबंधी गड़बड़ियों को समय से दूर न करने, आपूर्ति बेहतर न होने की समस्या उठाई। इस पर आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने भी माना कि अगर अधिकारी फोन उठाते तो शायद उपभोक्ताओं की समस्या इतनी नहीं रहती। कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने की जरूरत है।
इस दौरान बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उपभोक्ताओं,उद्यमियों और उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश ने कहा कि पहले बेहतर सुविधा दें तब कही न कहीं दर की बात करते। हालांकि दर बढ़ाने के मुद्दे पर नियामक आयोग के अध्यक्ष ने कुछ स्पष्ट नहीं बोला।