फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में जनसुनवाई: विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष ने माना, बिजली निगम अधिकारी नहीं करते उपभोक्ताओं से संवाद

Fri, 11 Jul 2025 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की समस्या पर फोन ना उठाने और मीटर संबंधी गड़बड़ियों को समय से दूर न करने की समस्या उठाई गई। 
विज्ञापन
Electricity - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में आम उपभोक्ता से लेकर उद्यमियों, बुनकरो ने बिजली की बेहतर आपूर्ति न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। 

विज्ञापन


इस दौरान निगम के अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की समस्या पर फोन ना उठाने और मीटर संबंधी गड़बड़ियों को समय से दूर न करने, आपूर्ति बेहतर न होने की समस्या उठाई। इस पर आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने भी माना कि अगर अधिकारी फोन उठाते तो शायद उपभोक्ताओं की समस्या इतनी नहीं रहती। कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें; Route Diversion: काशी के इन इलाकों में रूट डायवर्जन, हर सप्ताह 72 घंटे तक रहेगा नो व्हीकल जोन; जानें खास    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उपभोक्ताओं,उद्यमियों और उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश ने कहा कि पहले बेहतर सुविधा दें तब कही न कहीं दर की बात करते। हालांकि दर बढ़ाने के मुद्दे पर नियामक आयोग के अध्यक्ष ने कुछ स्पष्ट नहीं बोला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें