फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने काटा भूमिगत तार, हबीबपुरा में 7 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से भूमिगत लाइन कटने के कारण चेतगंज हबीबपुरा इलाके में 7 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों के घरों में रखे इनवर्टर, मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जल निगम की ओर से हबीबपुरा चेतगंज इलाके में सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। खुदाई के लिए लगाई गई जेसीबी ने भूमिगत बिजली के तार को 3 जगहों पर काट दिया था। जिसके चलते दिक्कत आई। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में आठ बज गया।
उधर, बारिश के चलते उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से जनता जूझती रही। वितरण उपकेंद्रों से कब फीडर ट्रिप कर जायेंगे और बिजली कट जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इतना ही नहीं, ब्रेककडाउन के चलते भी आपूर्ति में उत्पन्न हो रहे व्यवधान से जनता हलकान हो जा रही है। तमाम प्रयास के बाद भी लोगों को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन जनता बिजली कटौती झेल रही है। दिन भर के अलावा रात में भी कई इलाके ट्रिपिंग से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

मनमानी बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसके चलते महमूरगंज, पांडेयपुर, शिवपुर इलाके में घंटों बिजली गुल रही। मंडुवाडीह, डीपीएच, करौंदी, लक्सा, चौकाघाट, पन्नालाल पार्क, विद्यापीठ, कोईलहवा, बड़ा लालपुर, तरना, बेनिया, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ, भदैनी, गोदौलिया, शंकुलधारा, डाफी, नरिया, नगवां, आदि उपकेंद्रों से भी बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें