फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : चाय की दुकान में विद्युत पोल से उतरा करेंट, संचालक की मौत, महिला झुलसी

Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक चाय संचालक करेंट की जद में आने से मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बलिया जिला अस्पताल के सामने दिलीप कुमार(46) चाय की दुकान का संचालन करता था। उसकी दुकान के बगल में मंजू देवी की समोसे की दुकान है। मंगलवार की सुबह अचानक मंजू देवी की दुकान के सामने लगे विद्युत पोल को सहारा देने के लिए लगे स्टे वायर में करेंट उतर गया।
विज्ञापन


इसी बीच पास से गुजर रही मंजू देवी करेंट की चपेट में आ गई। उनकी चीख- पुकार सुन दिलीप ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया। मंजू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें