फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल के भवन को गिराये जाने के मामले में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने सोमवार को निर्वाचन आयोग लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी व भवन प्रभारी द्वारा जेसीबी से विद्यालय के अच्छे कमरों को भी गिरवा दिया गया है। बताया है कि उक्त स्कूल भवन को प्रत्येक चुनाव में पोलिंग बूथ बनाया जाता है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि मतदान प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया है। निर्वाचन अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवपूजन राम ने कहा है कि नौ अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी व भवन प्रभारी द्वारा जर्जर कमरों के साथ ही अच्छे व दुरुस्त कमरों को भी जेसीबी से तोड़ा गया।
इसकी जद में आने से किचन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी रिकार्डिंग ग्रामीणों द्वारा की गई है। साथ ही पत्र में शिवपूजन ने यह भी कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने व विद्यालय निर्माण के लिए आवंटित धनराशि 7.44 लाख का बंदरबांट करने के लिए ऐसा किया है। शासन द्वारा आवंटित जनपहल हस्तपुस्तिका के पृष्ठ संख्या 14 व 15 पर अंकित निर्देश की अनदेखी की गई है। बताया कि एक माह से खाते में पैसा होने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा काम नहीं लगाया गया और चुनाव निकट आया तो भवन को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया जो आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। जबकि अपने को फंसते देख थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें गांव के अन्य लोगों को फंसाने की साजिश रची गई है। समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी व भवन प्रभारी के निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें