फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: शहर से गांव तक बिजली कटौती का संकट, पानी की समस्या भी बढ़ी; ट्रिपिंग ने बढ़ाई चिंता

Sat, 14 Jun 2025 05:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Electricity Crisis News: वाराणसी में गर्मी के बीच बिजली कटाैती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हो गए हैं। पानी तक नहीं भर पा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasu News: भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक कहीं तार जल रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर जलने से दो से चार घंटे तक बिजली कट रही है। बिजली न रहने से पानी की समस्या भी बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन के साथ रात में भी ट्रिपिंग की समस्या ने लोंगों की नींद गायब कर दी।

विज्ञापन


मैदागिन उपकेंद्र से बृहस्पतिवार की आधी रात बाद 12.30 बजे से बिजली कट गई। उपकेंद्र पर फोन करने पर पता चला कि लोकल फाॅल्ट है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति सुबह 4 बजे बहाल हुई। उधर पांडेयपुर व टकटकपुर के साथ ही गणेशनगर काॅलोनी, प्रताप नगर, अजय विहार, पार्वती नगर में शुक्रवार को दिन से लेकर रात में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। 

सारनाथ के शक्तिपीठ फीडर में भी बृहस्पतिवार की रात में कटी बिजली शुक्रवार भोर में आई। इधर मड़ौली में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच में पांच बार बिजली की आवाजाही जारी रही। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो चौबेपुर के पूरनपट्टी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े डुबकियां बाजार, नरपतपुर,चुहरपुर, पूरनपट्टी, तरयां समेत कई गांवों में गुरुवार शाम ट्रांसफाॅर्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। 

विज्ञापन

लोगों को हुई परेशानी

आपूर्ति शुक्रवार सुबह 9 बजे बहाल हुई। लगातार बिजली गुल रहने से इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। ग्रामीण और शहरी इलाकों में पानी का भी संकट बना रहा। कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा विद्युत उपकेंद्र के रूपापुर और पूरे ठटरा फीडर की सप्लाई सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक बाधित रही। 

इससे 20 से अधिक गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छाही उपकेंद्र में बृहस्पतिवार की शाम को पैनल जलने से कटी बिजली शुक्रवार तक बाधित रही। इस कारण 30 से अधिक गांवों में एक लाख से अधिक की आबादी गर्मी और पानी की किल्लत से बेहाल रही। 

रातभर ग्रामीण हवा और पानी के लिए तड़पते रहे। शुक्रवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू किया गया और कुछ देर के लिए सप्लाई बहाल करने की कोशिश भी की गई। इसके बाद भी बार-बार लाइन ट्रिप होने से स्थायी आपूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर में दो फीडरों पर एक-एक घंटे के लिए लाइन देकर परीक्षण करने पर भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

भंदहां कलां गांव में जर्जर बिजली तारों से हो रही विद्युत आपूर्ति
चौबेपुर के भंदहां कलां गांव में जर्जर बिजली के तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे हर दिन चिंगारी निकलती है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। 

ग्रामीणों ने कई बार उगापुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को तारों को बदल कर केबल लगाने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल में करन श्रीवास्तव, राम रतन सिंह, गुड्डू सिंह, संजय यादव, सतीश, सिकन्दर, रीना शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें