सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के ऊपरवार गांव में गुरुवार की रात मिट्टी खनन कार्य में लगे डंपर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इस वजह से पोल टूट कर गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी लेकिन आपूर्ति बहाल करने में 10 घंटे का समय लग गया।
विद्युत नगर में अवर अभियंता रामबाबू चौहान ने बताया कि जिन लोगों ने पोल को टक्कर मारा है, उनको ही पोल लगवाने को कहा गया है। यदि नहीं लगवाते हैं तो उनके खिलाफ तहरीर देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में थाना अध्यक्ष कपसेठी अरविंद सरोज ने बताया कि बिजली निगम की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
चौबेपुर के गरथौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शुक्रवार को दिन भर बिजली की आवाजाही जारी रही। इस वजह से गरथौ, गोलधमकवां, अजांव, पलकहां, परानापुर, छित्तमपुर समेत कई गांवों में बिजली गुल रही। इसके साथ ही उगापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चंद्रावती, मोलनापुर, श्रीकंठपुर,गौरा, चौबेपुर आदि कई गांवों में भी लाइन ट्रिप होती रही।