फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Crisis: बिजली तो है... वोल्टेज नहीं है, भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे-कूलर, रात भर जागी काशी

Fri, 19 Jun 2026 11:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से लोग बिलबिला रहे हैं। शहर में 15 से ज्यादा इलाके में ट्रिपिंग की सबसे ज्यादा समस्या है। 
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। शहर की 15 से अधिक कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं। रात में वोल्टेज भी इतना नहीं मिल पा रहा है कि एसी, कूलर और पंखे चल सकें। दो दिन से जिले की औसत खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई है। औसतन जून में बिजली की खपत 800 मेगावाट तक रहती है। लहरतारा, भिटारी रोड पर दोपहर बृहस्पतिवार को 2 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि जल्द बिजली आ जाएगी, लेकिन तीन घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोग बिलबिला उठे। 

विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर से आई तेज आवाज बिजली गुल 
मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास शाम 6.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद सब्जी मार्केट और आसपास के घरों में बिजली कट गई। शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में भी तार से चिंगारी निकलती रही। बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज से निजात नहीं मिल सकी। इधर भट्ठी इलाके में कुशवाहानगर काॅलोनी में ट्रांसफॉर्मर का फेज उड़ने की वजह से बुधवार दोपहर 12.30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

चार महीने से शटडाउन लेकर काम कराना भी बेमतलब 
बिजली निगम की ओर से आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले चार महीने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शटडाउन लेकर काम कराया जा रहा है। इसमें ढीले तारों को टाइट करने, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जर्जर तार और पोल बदलने के दावे किए गए थे। इसके बाद भी स्थिति यह है कि हर दिन कहीं ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं तो कहीं एबी केबल में आग लग रही है।

सेंट जॉन्स कॉलोनी, मड़ौली : लो वोल्टेज से जूझते रहे लोग
सेंट जॉन्स कॉलोनी, मड़ौली में मंगलवार और बुधवार की रात विद्या विहार काॅलोनी, कंचन विहार काॅलोनी आदि इलाकों में रात 8 बजे पहले तो बिजली कटी रही। करीब एक घंटे बाद आई भी तो वोल्टेज कम रहा। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को भी दी, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को भी यहां बिजली का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

चांदपुर, शिवदासपुर ब्लॉक रोड पर ट्रिपिंग से परेशानी
चांदपुर, शिवदासपुर ब्लॉक रोड पर ट्रिपिंग की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कुलदीप और मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली कटने के बाद उसके आने का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी में जब राहत चाहिए, तब वोल्टेज इतना कम मिल रहा है कि बिजली के उपकरण भी पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; अनोखा मामला: सात साल की बच्ची की है चार आधी-आधी किडनी, रोबोटिक सर्जरी से इलाज करेंगे डॉक्टर

इन मोहल्लों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड, ट्रिपिंग की समस्या अधिक
शहर में परेड कोठी, कैंट, चौकाघाट, कृष्णापुरी कॉलोनी, हसनपुर, उत्तरी ककरमत्ता, वाराणसी एन्क्लेव कॉलोनी, नदेसर, सदर बाजार कैंट, कंचन विहार कॉलोनी, बजरंगनगर, लहरतारा मिसिरपुरा, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, डीह बाबा फीडर, रानीपुर, मंडुवाडीह, महमूरगंज, शिवाजीनगर कॉलोनी, केराकतपुर, भिटारी और चांदपुर आदि काॅलोनियों में पिछले एक सप्ताह से समस्या बनी हुई है।
 

अधिकारी बोले
गर्मी बढ़ने से जिले में बिजली खपत का लोड भी बढ़ गया है। ट्रांसफॉर्मर में खराबी, ट्रिपिंग, तार जलने आदि की जो भी समस्या हो रही है, उसकी जानकारी मिलते ही तुरंत समाधान कराया जा रहा है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि जरूरत के हिसाब से ही बिजली उपकरणों का प्रयोग करें। -अनिल वर्मा, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें