फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: शहरी इलाके में 12 घंटे की कटौती, गांवों में ट्रिपिंग; ट्रांसफार्मर की खराबी से परेशानी

Sat, 26 Jul 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को भी शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्याएं बनी रहीं। इस कारण लोगों को घरेलू कामों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश के बाद ही बिजली कटाैती की समस्या बन जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electricity Crisis in UP: हल्की बारिश में ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर गांव तक लोकल फाॅल्ट, ट्रिपिंग बढ़ने से लोगों की रात में नींद गायब हो गई है। शुक्रवार को शहरी इलाके में सरायनंदन में ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण करीब 1000 लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में भी ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या अधिक रही।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात सरायनंदन क्षेत्र की बिजली रात करीब 11 बजे कट गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है। रात 1 बजे किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई तो दशमी तिराहे पर लगा ट्रांसफाॅर्मर तेज आवाज के साथ जल गया। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।

इधर, शुक्रवार को चांदपुर, मड़ौली, लोहता, लहरतारा के साथ ही सारनाथ आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही जारी रही। सेंट जांस स्कूल मड़ौली के पास पेड़ की डाली आने की वजह से ब्रेकडाउन हो गया था। इस वजह से दोपहर 12 बजे से बिजली गुल हो गई। शाम करीब 4 बजे बिजली बहाल हुई। शाम को 7.30 बजे फिर बिजली चली गई। उपकेंद्र पर लोगों ने फोन किया तो पता चला कि अंडर ग्राउंड केबल कटने की वजह से समस्या आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सप्लाई तीन घंटे रही बाधित
सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र द्वारा रूपापुर व पूरे फीडर की बिजली सप्लाई शुक्रवार की दोपहर 12 से 3 बजे तक बाधित रही। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई।

इस बारे में जेई सुबोध सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान ब्रेकडाउन लिया गया था। बाद में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। उधर, चिरईगांव ब्लाॅक के तहत सुल्तानपुर में जल जीवन मिशन योजना की पानी टंकी के पास 100 एचपी का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। पिछले 19 जुलाई को जलने के बाद एक सप्ताह का समय हो गया लेकिन ट्रांसफाॅर्मर नहीं बन सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें