फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचलः बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह काम की खबर

Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
साफ्टवेयर अपडेट करने के लिए नौ से 12 फरवरी यानी चार दिनों तक पूर्वांचल के मात्र छह शहरी विद्युत वितरण खंडों में बिजली के बिल जमा होंगे। इनमें वाराणसी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय और इलाहाबाद की कल्याणी, नैनी, म्योहाल नगरीय विद्युत वितरण खंड शामिल हैं, जहां बिल जमा होंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने दी। 
वाराणसी के भिखारीपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में  प्रबंध निदेशक   ने कहा कि आनलाइन बिलिंग को तेज करने के लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।
नौ फरवरी से 12 फरवरी तक छह को छोड़कर पूर्वांचल के बाकी शहरी वितरण खंडों में बिजली बिल जमा नहीं होंगे। ग्रामीण वितरण खंडों में पूर्व की भांति मैनुअल रसीद से बिल जमा होते रहेंगे।
साफ्टवेयर अपटेडिंग का काम 9 फरवरी की शाम छह बजे से 12 फरवरी की रात तक चलेगा। साफ्टवेयर अपडेट होने तक उपभोक्ता सीधे विभाग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें