डीएफसी का काम पूरा होने पर मालगाड़ी का संचालन उससे होने लगेगा। इसके बाद यात्री ट्रेनों के लेटलतीफी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते रद चल रही वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इस रूट पर नई ट्रेनों का परिचालन भी कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, अजीत रावत, क्षेत्रीय रेल उपयोग परामर्शदात्री समिति के सदस्य एके गौतम, राधेश्याम पांडेय, एनके गिरी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
स्वीकृति न मिलने से रूका है काम
क्षेत्रीय रेल उपयोग परामर्शदात्री समिति के सदस्य एके गौतम ने बताया कि राबर्ट्सगंज से मधुपुर, सुकृत और अहरौरा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) तक लगभग 70 किमी नई रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए 1260 करोड़ का बजट आवंटित हो गया है। लेकिन कार्य के लिए स्वीकृति नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। नई रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलमंत्री से शीघ्र मुलाकात किया जाएगा।