फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः चुनाव प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

Sun, 02 May 2021 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डीएम मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में चुनाव प्रेक्षक ईशादुहन और जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। चुनाव प्रेक्षक ने जयप्रकाश स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरहां में चल रहे मतगणना का निरीक्षण का किया। निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। सभी ब्लाॅकों के मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य सामान्य रूप से चल रहा है। आराजी लाइन ब्लाॅक के मतगणना स्थल रोहनिया स्थित जगतपुर डिग्री कालेज पहुंच कर मतगणना कार्य का जायजा लिया। प्रभारी अधिकारियों से पूछताछ की। काशी विद्यापीठ ब्लाक की वोटों की गिनती भी सामान्य रूप से जारी है। डिवाइन सैनिक स्कूल में मतगणना स्थल का निरीक्षण करने  के दौरान अधिकारियों से जानकारी ली। मतगणना स्थलों पर कार्मिकों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ मतों की गिनती करने पर जोर दिया। मतगणना स्थल के बाहर भी भीड़ इकट्ठा न होने दिये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें