फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आरक्षण की लिस्ट आते ही बढ़ गई चुनावी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को आरक्षण की लिस्ट जारी होते ही चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई है। दावेदार व समर्थक राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्ष व मठाधीशों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके साथ ही जनसंपर्क भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 12 नगर निकाय है। जिसमें से तीन नए नगर पंचायत कचगांव, रामपुर, गौराबादशाहपुर है। इसके अलावा पिछली बार कुल नौ नगर निकाय है, जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय थी। जहां पर चुनाव कराया गया था। नगर पालिका परिषद जौनपुर व शाहगंज की सीट का आरक्षण पिछली बार की तरह ही है, ऐसे में पुरुष उम्मीदवार जो चुनाव लड़ने की आस लगाए हुए थे, उनके सपनों पर पानी फिर गया है। इस बार तीन नई नगर पंचायत होने से वहां पर दावेदार भी अपना जुगाड़ लगाने में लगे हैं। उम्मीदवार आरक्षण की लिस्ट आने से पूर्व ही चुनाव कार्यालय का चक्कर लगाकर मतदाता सूची का पता लगा रहे थे, साथ ही आरक्षण पर भी नजर बनाए हुए थे। हालांकि आरक्षण पर आपत्ति आने के बाद उसका अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद उम्मीदवार इसको ही फाइनल प्रकाशन मानते हुए सत्ताधारी दल भाजपा, विपक्षी सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य दलों के जिलाध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें