फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोहित कल्याण बोर्ड: काशी के संत और पुजारी समाज ने योगी सरकार की पहल का किया स्वागत, दिया साधुवाद

Fri, 22 Apr 2022 10:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि संत समिति लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के पुरोहित और पुजारियों के बारे में भी सरकार ने एक नई राह दिखाई है। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बुजुर्ग संतों व पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड की घोषणा से संत समाज में खुशी की लहर है। काशी के संत समाज ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया और प्रदेश सरकार को इस कदम के लिए साधुवाद भी दिया है। संत समाज का कहना है कि कल्याण बोर्ड के गठन से पुरोहित और संत समाज की कई परेशानियों का हल आसानी से हो जाएगा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि संत समिति लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के पुरोहित और पुजारियों के बारे में भी सरकार ने एक नई राह दिखाई है। इससे पुरोहित और पुजारियों के दिन बहुरेंगे।

नई पीढ़ी में पुजारी और पुरोहित बनने की प्रवृत्ति जगेगी

कोरोना संक्रमण में सबसे खराब हालत मंदिर के पुजारी और आश्रम में रहने वाले संतों की थी। यही हाल रहता तो सनातन धर्म के कर्मकांड समाप्त हो जाते और कोई भी अपने बालक को कर्मकांडी नहीं बनाना चाहता। सरकार की इस पहल से नई पीढ़ी में पुजारी और पुरोहित बनने की प्रवृत्ति जगेगी।

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है। इसके पहले किसी भी सरकार ने संत, पुरोहित और आश्रम के बारे में नहीं सोचा था। यह संतों की सरकार है तो इसमें संतों का हित जरूर होगा। संत और विप्र समाज समेत सनातन धर्मावलंबी सरकार की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

महामंडलेश्वर संतोष दास का कहना है कि बुजुर्ग संत, पुजारियों और पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड की पहल सराहनीय और स्वागतयोग्य है। समस्त संत समाज इस पहल का स्वागत करता है और प्रदेश सरकार के मुखिया को साधुवाद देता है। कल्याण बोर्ड के गठन से संत, पुजारियों और पुरोहितों के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि सरकार की इस पहल का संत, पुजारी और पुरोहित समाज स्वागत करता है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस वर्ग ने सबसे ज्यादा परेशानियां झेलीं, सरकार ने इस वर्ग की परेशानियों का संज्ञान लेकर कल्याण बोर्ड के निर्माण की पहल की है जो सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें