फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निमोनिया और फेफड़े में मवाद भरने से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में किशोरी उर्फ झगडू राम (60) की हत्या नहीं बल्कि बीमारी से मौत हुई थी। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में फेफड़े में मवाद भरने और निमोनिया के चलते मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

उधर, किशोरी की बेटी नीतू ने कहा कि पति संजय की पिटाई से पिता की मौत हुई है, जिसकी तहरीर भी थाने पर दी गई है। पूछताछ के बाद संजय को रिहा कर दिया। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में सामने आया कि बुजुर्ग किशोरी को निमोनिया की बीमारी थी। फेफड़े में मवाद भरे थे और ब्लैक स्पॉट के चलते मौत हुई है। झगडू की बेटी नीतू नहीं चाहती है कि वह पति संजय के साथ रहे। नीतू का आरोप है कि संजय शराब पीकर प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें