मिर्जामुराद। भीखीपुर हाईवे पर काशी नरेश परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह की कार में टक्कर मारने के मामले में कार चालक चंदौली निवासी भुलई राम की तहरीर पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार दोपहर वह परिवार समेत रामनगर से प्रयागराज जा रहे थे। इस बीच कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक में फंसकर 10 मीटर तक घिसट गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मिर्जामुराद पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद