फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: छोटे भाई की पत्नी पर किया ताबड़तोड़ चाकू से वार, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

Wed, 18 Mar 2020 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर बड़े सौतेले भाई ने छोटे भाई की पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई।



इलाके के पचोखर गांव निवासी सिपाही कुशवाहा की चचेरे भाई विजयशंकर कुशवाहा काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर मंगलवार की रात करीब नौ बजे दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी होते ही सिपाही की पत्नी मीना(35) वहां पहुंची और बीच-बचाव करते हुए पति को वहां से हटाने लगी। इसी बीच विजय ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया और भाग निकला।

जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल मीना को लेकर बाजार में स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार वालों के साथ पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई।

विज्ञापन

यहां पर भी प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि घायल के पति सिपाही की तहरीर पर सौतेले भाई विजय के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें