अलनीनो हुआ सक्रिय, मार्च में 40 डिग्री पार होगा पारा
इस साल मार्च से ही गर्मी बढ़ जाएगी। इस महीने ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। गर्मी और सूरज की किरणों की तपिश तेजी से असहनीय हो सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने पारा बढ़ने के पीछे तीन बड़ी वजहें बताई हैं... कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, अलनीनो का सक्रिय होना और अगले कई दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहना, जिससे सूरज की किरणें धरती पर बिना किसी रुकावट के पहुंचेगी और गर्मी तेज होगी। 25 मार्च या इसके आसपास तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इसके बाद अलनीनो इस बार के मानसून को भी प्रभावित कर सकता है।
आगामी 7 दिन साफ मौसम भी बढ़ाएगा गर्मी
मार्च में औसत बारिश 6.8 मिलीमीटर रही है, जबकि इस बार अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है। आगामी पूर्वानुमानों में भी बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है। अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे सूरज की तपिश बढ़ सकती है।