पहले तो बात घर में रही लेकिन हंगामा होने पर परेशान युवती के परिजन दोनों को घर के बाहर सड़क ले आए। पड़ोसियों को भी बुला लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। महिला सिपाही को भी बुलाया गया। पूछताछ युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और युवती के परिजनों की मौजूदगी में सरेराह दोनों की शादी कराई गई।
बिना मंत्र, जाप, हवन और फेरे के दोनों ने शादी की औपचारिकताएं की। पड़ोसियों ने माला और सिंदूर लाकर दिया। युवती की मांग भरकर युवक ने उसे अपनी दुल्हन बना लिया। जयमाल और सिंदूर के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर रवाना हो गया।
पुलिस ने युवती के परिजनों को किसी भी तरह शांतिभंग ना करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बालिग थे। लिहाजा दोनों की मर्जी से युवती के परिजनों ने शादी करा दी। शादी के बाद युवती युवक के घर चली गई। बाद में परिवार मंदिर से शादी करेंगे।