फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी लाख मत पत्र दिल्ली से बनारस पहुंचा, पहड़िया में स्ट्रांग रूम में रखवाया

Sun, 10 Jan 2021 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दिल्ली से आए 80 लाख मतपत्रों को लेकर टीम शनिवार देर रात पहुंची। रविवार सुबह 250 बक्से में लाए गए इन मतपत्रों को पहड़िया में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। सोमवार को इसी कक्ष में दिसंबर में रामनगर से मंगवाए गए 3.5 लाख प्रधानी पद के मतपत्रों को इसी कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया है। इलाहाबाद से 4.5 लाख मतपत्र 22 को बनारस पहुंचेगा।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर शासन -प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। शनिवार देर रात दिल्ली से 80 लाख मतपत्र बनारस पहुंचे,जिनको रविवार सुबह बनाए गए निर्वाचन आफिस में कड़ी सुरक्षा के बीच नए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ने बताया कि 22 को इलाहाबाद से 4.5 लाख मतपत्र आएंगे। अब तक 83.5 लाख मत पत्र रखे गए। नए स्ट्रांग रूम में फिलहाल मतपत्रों को रखने की व्यवस्था की गई है। मतपत्रों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें