फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

Mon, 16 Nov 2020 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को गांव में एक आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। गांव में इस घटना से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के बदरी गांव में हुई है। बच्चा दादा-दादी के साथ धान ओसाई के कार्य में मड़हे पर गया था हुआ था। सूचना मिलते ही  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले में छानबीन शुरू कर दी है।


गोपीगंज थाना क्षेत्र के बदरी गांव निवासी रामकेवल हरिजन राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार को वह किसी कार्य से बाहर गए थे। पत्नी दवा लेने के लिए बाजार गई थी। उनका पुत्र परमेश्वर धान ओसाई कार्य में लगे दादा-दादी के साथ था। दोपहर में वह पानी पीने के लिए अपने मड़हे में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने वहीं गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को चारपाई रख दिया और चादर से ढक कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो दादा दादी परेशान होकर मड़हे में वापस लौटे तो देखा कि खून से सनी हुई चारपाई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि छानबीन चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें