फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : दो सगी बहनों समेत आठ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 200 के पार

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भदोही जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो सगी बहनों समेत आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 200 को पार कर 202 पहुंच गई है। सभी को मेगा मार्ट स्थित कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया। जिन इलाकों में संक्रमित मिले उन्हें हॉटस्पॉट घोषित किया गया।
विज्ञापन


कोरोना के जिले में रोज आठ से 10 की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 618 संदिग्धों के स्वैब की जांच आई, जिसमें आठ पॉजिटिव जबकि 610 की रिपोट निगेटिव रही। गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल का एक युवक संक्रमित मिला। सुरियावां के नेतानगर में दो सगी बहने और भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह रजपुरा चौराहे का एक युवक, इंद्रा मिल चौराहे का एक युवक, भदोही के चौरी रोड का एकक युवक और मेन रोड का एक वृद्ध संक्रमित मिला।
विज्ञापन

आठ पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 202 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 8419 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें 7626 की रिपोर्ट आ चुकी है। 793 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। शुक्रवार को चार संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट आए। जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 133 पहुंच गई है। अब भी जिले में 61 एक्टिव केस है। 

इसमें 37 सीएचसी भदोही, 17 एक्सपो मार्ट, एक पीजीआई लखनऊ और चार प्रयागराज, एक हैदराबाद और एक वाराणसी में आइसोलेट है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शुक्रवार को आठ संक्रमित मिले। सभी को एक्सपो मार्ट स्थित कोविड वार्ड में आईसोलेट किया गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें