फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बिना आईडी के मिले आठ लोग, होटल प्रबंधन से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा स्थित एक होटल में संदिग्धों के ठहरने की सूचना पर सिगरा पुलिस ने रविवार रात होटल में चेकिंग अभियान चलाया। भारी फोर्स के संग पहुंची पुलिस को होटल में बिना आईडी के ठहरेे सात से आठ लोगों के बारे में जानकारी ली। बिना आईडी के होटल में ठहराने पर पुलिस ने एक घंटे तक होटल प्रबंधक से पूछताछ की। हफ्ते भर पूर्व मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़े गए जेएमबी संगठन के छह संदिग्ध आतंकवादियों के बाद से देशभर के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट है।
विज्ञापन

होटल प्रबंधक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रजिस्टर में इंट्री के बाद ही उक्त लोगों को जाने दिया गया। इस बीच होटल में भारी फोर्स देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। दर्शन पूजन से लौटने पर युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने इसे रूटीन चेकिंग बताया तो सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध ठहरे हुए थे, छानबीन की गई तो ऐसा कुछ मामला सामने नहीं आया। सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। होटल के रजिस्टर में दर्ज ठहरने वालों के नाम और पते, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली गई।
बता दें कि मध्यप्रदेश एटीएस ने 13 मार्च को जेएमबी यानी जमात-ए-मुजाहिद्दीन-बांग्लादेश संगठन के फजहर अली उर्फ मेहमूद, मो. अकील उर्फ अहमद, जहूरउदीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर, फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन की गिरफ्तारी की थी। यह संगठन स्लीपर सेल तैयार करता है। इसके जरिये आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाता है। इसके बाद से जिला समेत देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें