फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के जौनपुर में आठ मोरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आई सामने

Sun, 27 Dec 2020 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मरे पड़े मोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

ठंड अब पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को आठ मोर मृत पाए गए। राष्ट्रीय पक्षी की एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत से लोग सहम गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी मोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में ठंड से मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग की निगरानी में सभी के शवों को मिट्टी के नीचे दफना दिया गया।


जिले के करंजाकला क्षेत्र के पांडेय परसोत्तमपुर गांव के आसपास मोर अक्सर आते रहते हैं। रविवार की सुबह जब लोग बगीचे में पहुंचे तो वहां आठ मोर मृत हाल में मिले। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रधान पति धनई राम मौर्य ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन रक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि करंजाकला पशु चिकित्सालय में पक्षियों का मेडिकल कराया गया। पशु चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि पक्षी की मौत ठंड लगने से हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने सभी शवों को दफन करा दिया।

एक साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षियों के मरने पर ग्राम प्रधानपति की मौजूदगी में शोक सभा में दुख व्यक्त किया। शोक सभा में प्रधान पति धनई राम मौर्य, मलखान, शुभम मंगल, सुशील मौर्य, अमन, रामदुलारी देवी, रेखा, आशा देवी, भानु, सोफिया, मुमताज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें