फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में वीरांगना: जन्मस्थली पर लगाई गई नौ लाइटों में से आठ खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

Thu, 13 Oct 2022 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान  दिवस 18 जून को नगर आयुक्त प्रणव सिंह से लाइट ठीक कराने की अपील भी की थी लेकिन आज 3 महीने से ऊपर हो गया जन्म स्थली की लाइट आज तक ठीक नही हुई।
विज्ञापन
अंधेरे में वीरांगना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भदैनी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म स्थली विगत 3 महीने से अंधेरे में है। जन्मस्थली  पर लगे नौ स्ट्रीट लाइट में से मात्र एक लाईट ही जल रही है। इसकी सूचना नगर निगम द्वारा जन्मस्थली पर रखे गए कर्मचारी हरिनाथ गौड़ ने कई बार अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जन्मस्थली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने 18 जून को महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान  दिवस 18 जून को नगर आयुक्त प्रणव सिंह से लाइट ठीक कराने की अपील भी की थी लेकिन आज 3 महीने से ऊपर हो गया जन्म स्थली की लाइट आज तक ठीक नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मस्थली की सभी लाईट खराब - फोटो : अमर उजाला
रामयश मिश्र ने कहां की इन दिनों काशी मे हजारों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं ।वह वीरांगना के जन्मस्थली पर भी जाते हैं लेकिन शाम को 6:00 बजे के बाद अंधेरा होने के कारण वह जन्मस्थली का अवलोकन नहीं कर पाते उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब देश के स्वतंत्रता सेनानियों  के जन्मस्थली का यह हाल है तो आम आदमी का क्या होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें