वाराणसी में भदैनी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म स्थली विगत 3 महीने से अंधेरे में है। जन्मस्थली पर लगे नौ स्ट्रीट लाइट में से मात्र एक लाईट ही जल रही है। इसकी सूचना नगर निगम द्वारा जन्मस्थली पर रखे गए कर्मचारी हरिनाथ गौड़ ने कई बार अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जन्मस्थली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने 18 जून को महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस 18 जून को नगर आयुक्त प्रणव सिंह से लाइट ठीक कराने की अपील भी की थी लेकिन आज 3 महीने से ऊपर हो गया जन्म स्थली की लाइट आज तक ठीक नही हुई।
जन्मस्थली की सभी लाईट खराब
- फोटो : अमर उजाला
रामयश मिश्र ने कहां की इन दिनों काशी मे हजारों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं ।वह वीरांगना के जन्मस्थली पर भी जाते हैं लेकिन शाम को 6:00 बजे के बाद अंधेरा होने के कारण वह जन्मस्थली का अवलोकन नहीं कर पाते उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब देश के स्वतंत्रता सेनानियों के जन्मस्थली का यह हाल है तो आम आदमी का क्या होगा।