फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच दिन में आठ लाख श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा किए दर्शन

विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा की महाआरती करते महंत शंकरपुरी महाराज। स्रोत मंदिर प्रशासन
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए अंतिम दिन मंगलवार को भीड़ उमड़ी रही। पांच दिनों में देश-विदेश के आठ लाख भक्तों ने 95:30 घंटे दर्शन किए। पिछले साल से डेढ़ लाख श्रद्धालु इस बार ज्यादा आए। अंतिम दिन मां ने 19:30 घंटे दर्शन दिए। शयन आरती के बाद मां के स्वर्णमयी छवि के दर्शन अगले साल तक के लिए बंद हो गए।
विज्ञापन

धनतेरस से पांच दिनों तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन लगातार चले। प्रतिदिन भोर में चार बजे से रात 11:30 बजे शयन आरती तक मां के दर्शन हुए। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि इस बार पिछले साल से डेढ़ लाख अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पूर्वांचल और बिहार के ज्यादा श्रद्धालु आए थे। इस बार श्रद्धालुओं के दर्शन में सुगमता के लिए मुकम्मल व्यवस्था रही। उन्होंने बताया कि रात में 11:30 बजे शयन आरती के बाद माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन बंद हो गए। अब अगले साल धनतेरस से पांच दिनों तक मां के इस छवि के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें