फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी से 80 किमी दूर 14.9 डिग्री पर आया तापमान, दीपावली की सुबह दृश्यता शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली की सुबह काशी में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य पर आ गई। वहीं, सुबह और शाम ठंड ने सिहरन भी बढ़ा दी है। दीपावली के बाद दो दिन लगातार काशी प्रदेश का सबसे कम दृश्यता वाला जिला रहा। घने कोहरे के चलते मंगलवार की सुबह दृश्यता 200 मीटर ही दर्ज की गई। वहीं सोमवार को शून्य थी। काशी से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनभद्र के तिसुही का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ आसपास के जिलों में भी गिरते तापमान का असर दिखने लगा है। सोमवार को सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज दिया गया। वहीं, काशी का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को काशी का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर ही सिमट गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में धुंध के साथ सुबह कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। दृश्यता कम रह सकती हे। प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान सुबह कोहरा पड़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें