फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा के आठ कर्मचारी लूट, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 09:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो वाहनों के टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मियों व यात्रियों में मारपीट हो गई थी। तोड़फोड़ में केबिन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के 12 लोगों को चोट लगी थी। घटना के बाद दो घंटे तक वाहनों की कतार लग गई थी। डीसीपी वरुणा ने भी मौके पर पहुंचकर सीसी कैमरे को खंगाला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा के आठ कर्मचारियों को लूट, मारपीट और तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों में चौबेपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारियों की पहचान नरायनपुर के विनय चौहान, गिरधरपुर के विमल कुमार चौबे, कादीपुर खुर्द के रामदुलार यादव, चंदौली जिले के धानापुर थाना के अमादपुर तिलमोकरम के सूरज वर्मा व साहबगंज थाना के विशुनपुरा के रजनीकांत यादव, गाजीपुर के कोतवाली थाना के नवाब साहब का मार्टिनगंज के सूरज कुमार, बलिया के सिकंदरपुर थाना के पंदह के अंकित कुमार और ओडिशा के गंजम जिले के कैमद्रासपुर के कृष्णा सेठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रजवारी टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने पर बवाल, जमकर हुई मारपीट, दो घंटे तक लगा जाम; 12 लोग घायल

गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना के डिहवा लखमनपुर निवासी राहुल राजभर ने शनिवार को चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को बताया कि उनका भाई रामशीष राजभर चारपहिया वाहन से अपने घर के लोगों को पूजा कराने के लिए मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी गया था। दर्शन-पूजन के बाद वापस आते समय कैथी टोल प्लाजा पर टैक्स देने के बावजूद वहां तैनात कर्मचारी अकारण ही गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके साथ ही उनके भाई के चारपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर उनकी चेन छीन ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज की मदद से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे की विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता घटना में उजागर होगी, वह कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें