फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी समेत आठ जिलों को मिले कंस्ट्रेटर, कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को होगी राहत

Sat, 01 May 2021 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी दूर कराने की दिशा में शासन-प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। शनिवार को वाराणसी  समेत आसपास के आठ जिलों को मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भिजवाया गया।

विज्ञापन


एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि शनिवार को मिले 36 मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर में 5-5 जबकि जौनपुर और मऊ को 4-4 ऑक्सीजन कंंस्ट्रेटर मिले हैं। इसके अलावा चंदौली जिला प्रशासन को भी तीन ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सौंपा गया है। बताया कि रविवार को और भी मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर पूर्वांचल के अन्य जिलों में भेजे जाएंगे।
 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
 कहा कि यह मशीन वायुमंडल से आक्सीजन निकालती है। मशीन से 5 लीटर प्रति मिनट तक आक्सीजन मरीज को दिया जा सकता है। इससे आक्सीजन सेचुरेशन बढ़कर 90 से 95 प्रतिशत तक हो जाता है। बिजली से संचालित यह मशीन नोजल केनुला के माध्यम से मरीज को लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने एके शर्मा और उनके सहयोगी को पूर्वांचल के जिलों के लिए कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय सहित पूर्वांचल के कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें