फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे काशीवासी, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, तापमान पहुंचा आठ डिग्री

Thu, 19 Dec 2019 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ठंड व गलन बढ़ी वही रात में अस्सी घाट खुले आसमान के नीचे ठंड में आराम करते बच्चे व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर दिखने लगा है। मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरा तो नहीं रहा, शीतलहर और गलन बढ़ने से लोग कांपते रहे।
विज्ञापन

2 of 7
अचानक बढ़ी ठंड और शीतलहर के कारण इंटर तक के स्कूल-कॉलेजों को 21 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, मदरसा, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में इंटर तक की कक्षाएं और आंगनबाड़ी केंद्र 19 से 21 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की तुलना में मंगलवार का तापमान 15, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री की जगह 8.4 डिग्री तक पहुंच गया।

4 of 7
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अभी ठंड और बढ़ेगी। इस सप्ताह रविवार तक बनारस समेत कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबादी की भी संभावना है। अभी तीन-चार दिन तक तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन

5 of 7
नम हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
पिछले तीन दिनों से नम हवाएं चलने की वजह से मौसम का मिजाज बदला। दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात में गलन बढ़ रही है। मंगलवार सुबह बादल छाए रहने की वजह से धूप भी असरदार नहीं रही। दोपहर में आसमान साफ हुआ, लेकिन हवा में नमी की वजह से लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए शासन स्तर से रैन बसेरों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। शहर में सार्वजनिक स्थलों की जगह कागजों पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं शहर से लेकर गांव तक स्थानीय लोगों द्वारा ही अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। नगर निगम की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि हर चौराहे पर अलाव जलवाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नगर निगम की ओर से दशाश्वमेध, वरुणापार, कोतवाली, भेलूपुर व आदमपुर जोन के 64 स्थानों पर नगर निगम के उद्यान विभाग ने अलाव जलाने का दावा किया है लेकिन दावे व उसकी हकीकत में काफी अंतर है। पुलिस चौकियों के आसपास तो अलाव जल रहे हैं लेकिन उसके अलावा चौराहों, शेल्टर होम पर इसका अभाव दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें