फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना से आठ की मौत, तीन मंडलों में 286 नये मरीज मिले

Sat, 10 Oct 2020 11:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में शनिवार को कोरोना के 286  मरीज मिले। जबकि वाराणसी में चार, आजमगढ़ में दो सोनभद्र-मऊ में एक-एक को मिलाकर आठ मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जस की तस है। इस जिले में शनिवार को 139 नये मरीज सामने आए, तो चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण की चपेट में 38 और लोग आ गए, जबकि दो लोगों की मौत भी हो गई। सोनभद्र में 31 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो गई। मऊ में ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन और एक परिवार के पांच सदस्यों सहित 24 नए संक्रमित मिले।

जबकि एक मरीज की मौत हो गई। जौनपुर में 22 और मिर्जापुर में 18 मरीज मिले। बलिया में आठ नये कोरोना संक्रमित पाए गए। भदोही में दो डाककर्मियों और पुलिसकर्मी समेत छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें