भेलूपुर में बैठक करते पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद को लेकर यह अपील की गई कि किसी भी संरक्षित पशु की कुर्बानी न दी जाए, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा और फारवर्ड न करें। यातायात पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी पुलिस अधिकारियों और धर्म गुरुओं से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोहल्ले के मुवज्जिज व्यक्तियों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सभी धर्मगुरुओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे साइबर सेल और सर्विलांस सेल पैनी नजर बनाए हुए है। यदि कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। शहर में धारा 144 सहित सेक्टर स्कीम लागू किया गया है। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।