फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की रौनक: भा रहे पाकिस्तानी सूट और कश्मीरी चूड़ियां, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Wed, 18 Mar 2026 02:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ईद में अब चंद दिन बचे हैं। ऐसे में पूर्वांचल भर के लोग ईद के लिए खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े से लेकर शृंगार व सेवइयों की मांग बढ़ गई है। रेडिमेड कपड़ों बिक्री ज्यादा हो रही है। 
विज्ञापन
ईद के लिए खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकद्दस रमजान अब रुख्सत होने को है। तीस रोजों के बाद अल्लाह उन्हें तोहफे में ईद की खुशियां देंगे। इसकी तैयारियों में लोग शिद्दत से जुटे हुए हैं। बाजार गुलजार है। पूर्वांचल भर से खरीदारी करने के लिए लोग बनारस आ रहे हैं। ईद की खुशियां बांटने के लिए हर एक चीज जुटाने में लगे हैं। खरीदारी के अंतिम दौर में रेडिमेड कपड़ों और शृंगार की सामग्रियों की खूब बिक्री हो रही है। युवतियों को पाकिस्तारी सूट और कश्मीरी चूड़ियां खूब भा रही हैं।

विज्ञापन


ईद 20 या 21 मार्च को पड़ेगी। ऐसे में खरीदारी के लिए अब कम समय बचा है। जो अब तक खरीदारी नहीं कर पाए हैं, वे कपड़े से लेकर हर एक चीज खरीद रहे हैं। ईद के बाजार के लिए पूर्वांचल का सबसे बड़ा बाजार दालमंडी व नई सड़क में है। सुबह से देर रात तक इन बाजारों में जबरदस्त भीड़ है। मंगलवार को वाराणसी के आसपास के भदोही, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली व आजमगढ़ आदि जिलों के लोग पहुंच रहे हैं। रेडिमेड कपड़ों की ज्यादा खरीदारी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें; बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत: ईंट के वार से बाहर आ गई थी शीला की आंख, नाक टूटी, दिमाग तक आई चोट
विज्ञापन


दालमंडी के दुकानदार फारुख खान ने बताया कि महिलाएं व युवतियां नायरा, पाकिस्तानी सूट, फरशी सलवार पसंद कर रही हैं। दुकानदान वसीम व नसीम ने बताया कि जयपुरिया कंगन, मुंबई और कश्मीरी चूड़ियां खूब बिक रही हैं। वहीं युवा जींस, शर्ट, टी-शर्ट के साथ ही लखनवी कुर्ता, तुरपई, पठानी सूट पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ईद के सामानों में 10 से 15 फीसदी कीमतों में वृद्धि हुई है। ईद की खरीदारी बाजार के अलावा ऑनलाइन भी खूब हो रही हैं। खासकर युवा खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

घर के सजावटी सामग्री की भी मांग

ईद पर घरों को सजाने के लिए सजावटी सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं पर्दे, चादरें, मेजपोश, गुलदस्ता, डिनर सेट आदि की भी खरीदारी कर रही हैं। दावतों पर आने वाले मेहमानों का सेवइयां आदि से खैरमकदम करेंगी। इसके अलावा सेवइयों की भी बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें