इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूजा दीक्षित ने कहा कि नारी सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रैली में विभव सिंह, सुरेखा सिंह, ममता सिंह, सुनीता सिंह, संगीता मिश्रा, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, नेहा कक्कड़, साधना सिंह और रचना अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
वहीं, इस प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता मनोज राय धूपचंडी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चूड़ी, जो भारतीय नारी की शक्ति, सौभाग्य और गरिमा का प्रतीक है, उसे अपमान के औजार के रूप में इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल प्रतीकों का अवमूल्यन है, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भावना के भी विपरीत है। इस रैली और उसके बाद आए राजनीतिक बयानों से शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।