फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: ट्रेनों पर कोहरे का असर, 10-12 घंटे देरी से चल रही कई गाड़ियां, 28 फरवरी तक ये ट्रेनें रद्द

Thu, 12 Jan 2023 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दस घंटे देर से पहुंची। जबकि आठ घंटे देरी से रवाना हुई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरा के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार को भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भी दस घंटे से अधिक देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दस घंटे देर से पहुंची। जबकि आठ घंटे देरी से रवाना हुई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। वहीं, नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12.21 घंटे देरी से आई। गोंदिया से बरौनी जाने वाली गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 7.51 घंटे, दिल्ली से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 6.02 घंटे,  हावड़ा से जम्मू जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस 5.57 घंटे, कोटा से पटना जाने वाली पटना एक्सप्रेस 5.46 घंटे, कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस 3.42 घंटे, हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 3.41 घंटे देरी से पहुंची। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि कोहरे के कारण वंदेभारत एक्सप्रेस देरी से आई। 

विज्ञापन

कोहरे में गुजरती ट्रेन
आज से 28 फरवरी तर रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
04267-68-  प्रतापगढ़-वाराणसी-प्रतापगढ़ स्पेशल 
04266-63- सुल्तानपुर-वाराणसी-सुल्तानपुर स्पेशल
03360-59- वाराणसी-बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस स्पेशल
03649-03650-बक्सर-वाराणसी- बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल
05117-05118- बनारस-प्रतापगढ़-बनारस एक्सप्रेस स्पेशल 

सुबह-शाम कम चलेगी ई-बसें
शहर में इस दिनों कोहरा और ठंड को देखते हुए सवारियां कम निकल रही हैं। इसे देखते हुए ई-बसों के फेरे कम करने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि सुबह-शाम कम ई-बसें चलाई जाएंगी। हालांकि जिस रुट पर सवारियां दिखेंगी, वहां के लिए बसें भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें