फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को गंगा निर्मलीकरण का दायित्व: राष्ट्रीय युवा दिवस पर नमामि गंगे की मुहिम, दिया ये संदेश

Thu, 12 Jan 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद सरस्वती के ज्ञान, प्रेरणा एवं तेज के श्रोत को बता कर संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में घाटों पर उपस्थित युवाओं को गंगा से जुड़ने का आवाह्न किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि युवाओं में गंगा की दशा बदलने की अकूत क्षमता है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर नमामि गंगे की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी युवाओं को ही माना गया है । इसी भावार्थ पर कहा भी गया... ' जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है । ' युवाओं के कंधों पर ही देश - प्रदेश और समाज को आगे ले जाने की, नए पड़ाव तक पहुंचाने की अघोषित जिम्मेदारी भी है । इसीलिए युवाओं की ऊर्जा को देश के विकास के साथ-साथ मां गंगा के निर्मलीकारण से जुड़ना होगा। युवाओं का हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था गंगा से जुड़ना बहुत ही लाभकारी होगा । यह बेहद जरूरी है । यह वक्त की जरूरत भी है । प्रतिदिन गंगा स्वच्छता हेतु सबको प्रेरित कर रही नमामि गंगे टीम ने गंगा निर्मलीकरण अभियान से युवाओं को जोड़ने के तहत राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित गंगा द्वार पर स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती उतारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की तस्वीर संग उतारी गंगा की आरती - फोटो : अमर उजाला
टीम के साथ जुड़े युवाओं ने गंगा तट की सफाई की । मणिकर्णिका घाट की गंगा तलहटी से गंदगी को साफ किया। भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद सरस्वती के ज्ञान, प्रेरणा एवं तेज के श्रोत को बता कर संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में घाटों पर उपस्थित युवाओं को गंगा से जुड़ने का आवाह्न किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि युवाओं में गंगा की दशा बदलने की अकूत क्षमता है । गंगा निर्मलीकरण के लिए युवा यदि कमर कस लें तो सब कुछ संभव है । अभियान के तहत मां गंगा की आरती, गंगा किनारे की साफ-सफाई और लाउडस्पीकर से जागरूकता की गयी । अभियान में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, अजय कुमार, शिवम दुबे, शिवानी शर्मा, संतोष उपाध्याय, पवन यादव, सुलभ सिंह, शुभांगी शुक्ला, शुभम शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें