कोहरे में सुबह के समय धीरे-धीरे आती ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
97 कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में नहीं पहुंच सके : आईटीआई करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला में 97 कंपनियां नहीं पहुंच सकी। सेवायोजन अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके।
भटिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 9 घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू चार घंटे, आगरा कैंट कोलकाता तीन घंटे ,दादर-बलिया स्पेशल तीन घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, नांगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी डेढ़ घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोंदिया बरौनी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
97 कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में नहीं पहुंच सके : आईटीआई करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला में 97 कंपनियां नहीं पहुंच सकी। सेवायोजन अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके।
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम
जिले में शहर से लेकर गांव तक सुबह कोहरा दिखा। इसके बाद दिन में धूप हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम में हुए इस बदलाव का असर रहा कि अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अगले सप्ताह से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने और बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन विमान रद्द
कोहरे के चलते शनिवार को शारजाह से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत तीन विमान निरस्त और पांच विमान अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर उतरे। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट दिल्ली, इंडिगो दिल्ली और एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान निरस्त रहा। वहीं, अकासा एयरलाइंस बेंगलुरु का विमान निर्धारित समय सुबह 9.55 की बजाय 1 घंटे तीन मिनट की देरी से सुबह 10.58 बजे उतरा। हैदराबाद का विमान अपने निर्धारित समय सुबह 10.15 की बजाय 1 घंटे 20 मिनट की देर से सुबह 11.35 बजे पहुंचा।