व्हाट्सएप के जरिए उपलब्ध कराया जाता है स्टडी मैटेरियल, एनिमेटेड वीडियो और क्विज से होती है पढ़ाई: कोडयोगी की ओर से छात्रों को जो सॉफ्टवेयर पढ़ने के उपलब्ध कराया गया है, वह आसानी से किसी भी एंड्राइड मोबाइल, आईफोन या फिर कंप्यूटर पर चल सकता है। इसमें अध्ययन सामग्री छात्रों को एनिमेटेड वीडियो या फिर क्विज के माध्यम से दिखाई जाती है। इसमें लेवल एक से लेवल 50 तक होता है जो छह महीने में पूरा होता है। जिससे कोई भी छात्र आसानी से सीख सकता है।
अधिकतम छह महीने का कोर्स, छात्र बना सकेंगे एप
राकेश सहगल के अनुसार 12वीं के छात्रों को जिस पाठ्यक्रम को पढ़ाया जा रहा है, वह अधिकतम छह महीने का है। इसे इतने सरल तरीके से डिजाइन किया गया है कि छात्र सिर्फ एक घंटे रोजाना समय देकर भी इसे सीख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसे सीखते ही छात्र एप बनाना सीख जाएंगे।
कक्षा 12वीं के छात्रों को डिजिटल साक्षरता मुहैया कराने व तकनीक की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें कोडिंग सिखाई जा रही है। पहली बार जिले के 23 विद्यालयों के 2800 छात्र इसे सीख रहे हैं। अन्य छात्रों को भी जल्द ही इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी