रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल ने जैसे ही एमओयू की जानकारी दी और तैयारियां करने को कहा। इधर शाम को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी पंकज एल जॉनी विश्वविद्यालय परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल सहित अन्य हॉस्टलों का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां उन्होंने हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ली और यहां कमरों को देखने के साथ ही सुविधाओं को भी देखा। इसके अलावा छात्रों ने मेस और जिम न चलने की शिकायत की थी तो उसको भी मंत्रियों और अधिकारियों ने देखा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जिम न चलने से नाराज भी दिखे।
साथ ही अगले दो दिन के भीतर विभागों, संकायों, छात्रावासों सहित अन्य जगहों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, सुविधाओं की मानीटरिंग करने को कहा। इस वजह से बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही विभाग, संकाय भी खुल जाएंगे। विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल सहित अन्य लोग विभागों, संकायों को भी देखने जाएंगे।
ताइवान के साथ एमओयू हुआ है, उसमें 10 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि हटवाने को। मेस संचालन के लिए डीएम को एसओपी तैयार करवाने को कहा गया है।