फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 21 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्र वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अनुसार 21 जुलाई से ई चालान निकालना शुरू होगा और आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। शास्त्री प्रथम वर्ष एवं संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम सत्र में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है। शास्त्री में प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को और काउंसलिंग एक से 8 सितंबर तक होगी। आचार्य प्रथम सेेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। आचार्य प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट पांच अक्तूबर और काउंसलिंग सात से 13 अक्तूबर तक होगी। आचार्य तृतीय सेमेस्टर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है।
महाविद्यालयों में इस बार भी छात्रों के आंकड़ों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि पांच नवंबर रखी गई है। बैठक में प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रो. शशि रानी मिश्रा, प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. कमला कान्त, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. राघवेंद्र, विश्म्भर प्रसाद, विजय मणि शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यापीठ में प्रवेश के लिए 31 तक बढ़ी तिथि
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश की आवेदन तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश आवेदन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई और प्रवेश परीक्षा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें