फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एआई, मशीन लर्निंग और बिजनेस से जुड़ेंगे यूपी कॉलेज के आर्थिक-सामाजिक वंचित छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से छात्र-छात्राओं को एआई, बौद्धिक संपदा अधिकार और आंत्रप्रेन्योरशिप के गुर सिखाए गए। बुधवार को इनोवेंचर वर्कशॉप का उद्घाटन कर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विचार तभी सार्थक होते हैं जब उन्हें व्यावहारिक रूप में लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को भी एआई, मशीन लर्निंग, नवाचार और बिजनेस जैसे आधुनिक क्षेत्रों से जोड़ना है ताकि वे प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ सकें। पहले तकनीकी सत्र में बीएचयू के कंप्यूटर विभाग की प्रोफेसर डॉ. मरीशा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए एआई में स्टार्टअप का प्रयोग जरूरी है। क्षितिज बरनवाल ने एआई आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता कराई। दूसरे तकनीकी सत्र में अधिवक्ता दुर्गेश बरनवाल ने बौद्धिक संपदा अधिकार के नियमों, विनियमों और उद्यमिता में इसकी अनिवार्यता बताई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिली मेंटरशिप और ऋण लेने की जानकारी
तीसरे सत्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन राय ने स्टार्टअप के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और मेंटरशिप समर्थन की जानकारियां दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बिजनेस लगाने, ऋण योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए। उदय प्रताप कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से ये कार्यक्रम कराया गया। आईसीसी के स्टार्टअप एक्टिविटी कॉर्डिनेटर डॉ. सत्य शरण सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें